सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने निर्वाचन कार्यालय हरदा पहुंचकर विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा किया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में नामांकन रैली को संबोधित भी किया।मंत्री पटेल अपने लाव लश्कर के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। और विधिवत चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया। इसके पूर्व कमल पटेल हरदा स्थित प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने विधिवत भगवान भोलेनाथ का कमल के फूल से अभिषेक करते हुए विजय श्री करने का आशीर्वाद लिया।