सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार (5 मार्च) को इस्तीफा दे दिया। वे इसी साल अगस्त में रिटायर्ड होने वाले थे। जस्टिस पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
गंगोपाध्याय ने दोपहर 2 बजे अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि वे 7 मार्च को भाजपा में शामिल हो सकते है। गंगोपाध्याय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा है। इसकी कॉपी CJI डीवाई चंद्रचूड़ और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवगणन को भेजी हैं।
तामलुक सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें
गंगोपाध्याय के बंगाल के तामलुक सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना हैं। 2009 तक ये लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस के पास थी। शुभेंदु अधिकारी ने 2009 में जब तृणमूल छोड़कर भाजपा जॉइन की, तब से 2016 तक ये सीट भाजपा के पास है।
तृणमूल ने भी पार्टी जॉइन करने का ऑफर दिया था
गंगोपाध्याय ने पद छोड़ने का फैसला रविवार (3 मार्च) को ही जाहिर कर दिया था। इसके बाद कुणाल घोष ने उन्हें तृणमूल में शामिल होने का न्योता भेजा था। इस पर गंगोपाध्याय ने कहा था, ‘कुणाल ने एक राजनीतिक प्रवक्ता के तौर पर मेरे खिलाफ कई बातें कही हैं, पर एक इंसान के तौर पर वो मुझे पसंद हैं। वो एक अच्छे इंसान हैं।’
गंगोपाध्याय बंगाल की CM ममता बनर्जी को मंझा हुआ राजनीतिज्ञ बता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी के लिए उनके दिल में काफी इज्जत है।
गंगोपाध्याय के इंटरव्यू पर CJI नाराज थे, ऐसे 3 मामले
- जस्टिस गंगोपाध्याय की बेंच के सामने घूसखोरी से जुड़ा एक केस आया था। गंगोपाध्याय ने ट्रायल के दौरान ही इस केस पर इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए थे। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने इंटरव्यू पर ऐतराज जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि पेंडिंग मामलों पर जस्टिस को इंटरव्यू नहीं देना चाहिए।
- जस्टिस गंगोपाध्याय ने इसी साल जस्टिस सौमेन सेन पर राजनीतिक दल के लिए काम करने का आरोप लगाया था। जस्टिस सेन ने कालेज में भ्रष्टाचार के मामले में CBI जांच पर रोक लगा दी थी। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
- पिछले साल दिसंबर में जस्टिस गंगोपाध्याय ने कोर्टरूम में ही एक वकील को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इसके बाद बार एसोसिएशन ने गंगोपाध्याय से जुड़े सभी केसेस का बायकॉट कर दिया था। गिरफ्तारी का आदेश देते वक्त जस्टिस गंगोपाध्याय मदरसा सर्विस कमीशन से जुड़े केस की सुनवाई कर रहे थे।
कलकत्ता हाईकोर्ट जज विवाद, SC का बंगाल सरकार को नोटिस: 5 जजों की बेच ने HC में फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में सुनवाई पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट में 27 जनवरी को कलकत्ता हाईकोर्ट के दो जजों से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने जस्टिस सोमेन सेन पर पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। बेंच ने इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और मूल याचिकाकर्ता को नोटिस जारी किया है।