नई दिल्ली । भारत की ज्योति याराजी ने साइप्रस में जारी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर बाधा दौड़ 13.23 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है। वहीं इससे पहले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अनुराधा बिस्वाल के नाम था जो उसने 2002 में 13.38 सेकंड में बनाया था।
साइप्रस अंतरराष्ट्रीय मीट विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर चैलेंजर वर्ग डी का टूर्नामेंट है। आंध्र प्रदेश की ज्योति ने पिछले महीने भी कोझिकोड में फेडरेशन कप में 13.09 सेकंड का समय निकाला था पर हवा की गति प्लस 2.1 मीटर प्रति सेकंड होने से उसके इस रिकार्ड को अमान्य करार दिया गया क्योंकि वैध सीमा प्लस 2.0 मीटर प्रति सेकंड है।
वहीं पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में अमलन बोरगोहेन तीसरे स्थान पर रहे।