सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: जिला शहर कांग्रेस कमेटी की मंडलम सेक्टर बी एल ए स्तर की बैठक आज कांग्रेस कार्यालय राजीव गाँधी भवन मै आयोजित की गई। अध्यक्षता शहर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने की अपने संबोधन में पचोरी ने कहा की सागर मै 30 साल से भाजपा का विधायक है, आज समय है हम एक जुट होकर कांग्रेस की प्रत्याशी निधी सुनील जैन को विजयी बनाए एवं प्रदेश मै कमलनाथ के नेतृत्व मै सरकार बनाने मै अपना योगदान दें।
इस अवसर पर प्रत्याशी निधी सुनील जैन ने कहा कि कांग्रेस का हरेक कार्यकर्त्ता निधी जैन मानकर काम करें।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा संदीप सबलोक ने कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कहा कि बूथ लेवल का कार्यकर्ता ही चुनाव का असली योद्धा होता है। उन्होंने बूथ लेवल पर चुनावी तैयारी की बारीकियों को रेखांकित करते हुए कहा कि बूथ लेवल कार्यकर्ता को अपनी ताकत को पहचान कर उसका सही दिशा में प्रयोग करते हुए इस चुनाव को हर हाल में जीतना है।
पूर्व विधायक सुनील जैन,अशोकनगर प्रभारी सुरेन्द्र सुहाने, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई ने बैठक को सम्बोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का आव्हान किया।
संचालन कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी से काम करने का आवहन किया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष योगराज कोरी ने किया।