सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के झारखंड और पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। पहले वे धनबाद पहुंचे और बरवाअड्डा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने JMM-कांग्रेस पर निशाना साधा। PM ने कहा कि JMM का मतलब- जमकर खाओ। पहले झारखंड में कोयले के ढेर मिलते थे, अब नोट के मिलते हैं। पूर्व CM हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां हो रहे नारों की गूंज जेल तक जानी चाहिए। बता दें कि जमीन घोटाले के आरोप में हेमंत सोरेन जेल में हैं।

सभा स्थल तक पहुंचने के दौरान PM मोदी ने रोड शो किया। इससे पहले PM ने धनबाद के सिंदरी में हर्ल कारखाने को देश को समर्पित किया। जहां PM ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैंने हर्ल कारखाने को शुरू करने का संकल्प लिया था। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई।’

इसके साथ ही PM ने झारखंड में 35 हजार 700 करोड़ की अलग-अलग योजनाओं की शुरुआत और ऑनलाइन शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देवघर से गोड्डा को सीधे जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नई रेल लाइन और देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर PM मोदी ने इसकी शुरुआत की।

PM ने कहा- झामुमो-कांग्रेस ने बेनामी संपत्तियों का पहाड़ बना दिया है

I.N.D.I.A पर बोले PM- उन्हें मेरी योजनाओं से समस्या

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मोदी ऐसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेता है तो ये लोग बहाने बनाते हैं। इधर-उधर भागते हैं। JMM और कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक समझा है। पीएम ने कहा कि I.N.D.I.A वालों को मेरी हर योजना से समस्या है। वो लोग सुन लें ना मोदी झुकने वाला है, ना हटने वाला है। गरीबों के लिए चल रही सभी योजनाएं चलती रहेंगी।

01:33 PM

1 मार्च 2024

PM बोले-JMM का मतलब- जमकर के खाओ

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस-JMM ने झारखंड की स्थिति खराब की है। पीएम बोले-JMM का मतलब- जमकर के खाओ। यहां जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। पहली बार इतने नोट देखे जो झारखंड में मिले। कोयले के ढेर देखे थे, यहां नोटों के ढेर मिल रहे हैं।

01:31 PM

1 मार्च 2024

PM बोले-जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है पीएम बोले-आपका तप बेकार नहीं जाने दूंगा पीएम मोदी ने धूप में खड़े लोगों से माफी मांगते हुआ कहा, मैं सबसे पहले माफी चाहता हूं। पंडाल बहुत छोटा पड़ गया। मुश्किल से पांच प्रतिशत लोग मैदान है, लेकिन 95 प्रतिशत धूप में तप रहे हैं। आपको जो असुविधा हो रही है, इसके लिए माफी चाहता हूं। धूप में तपकर आज जो हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। कार्य करने की ऊर्जा दे रहे हैं। यह तप मैं बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं आपके तप का फल ब्याज समेत लौटाऊंगा। यह मैं आपको गारंटी देता हूं।