आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस यात्रा में कई योजानओं की सौगात देंगे। पीएम किसान की 15वीं किस्त के 18,000 करोड़ रुपए जारी होंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान झारखंड की 7200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे।

देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 75 आदिम जनजाति 22,544 गांवों (220 जिलों) में रहते हैं। इनकी आबादी लगभग 28 लाख है। पीएम पीवीटीजी मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार इनके घरों तक सड़क निर्माण करेगी। दूरसंचार कनेक्टिविटी, बिजली, सुरक्षित आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण, स्थायी आजीविका के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

आदिम जनजाति गांवों में टीबी उन्मूलन, शत-प्रतिशत टीकाकरण, पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम पोषण और पीएम जन धन योजना आदि के लिए अलग से कार्यक्रम सुनिश्चित किए जाएंगे। नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाने वाले पहले पीएम होंगे

पीएम का कार्यक्रम

14 नवंबर: रात 9 बजे रांची एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आएंगे।

रात 9.30 बजे राजभवन पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

15 नवंबर

सुबह 9.00 बजे राजभवन से बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे।

9.15 बजे पहुंचेंगे। यहां 15 मिनट तक रुकेंगे।

9.30 बजे: बिरसा मुंडा स्मृति पार्क से रांची एयरपोर्ट जाएंगे।

हेलीकॉप्टर से उलिहातू पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से बिरसा मुंडा जन्मस्थली जाएंगे। वहां 20 मिनट रहेंगे। बिरसा मुंडा म्यूजियम जाएंगे।

उलिहातू हेलीपैड से खूंटी हेलीपैड आएंगे। यहां खूंटी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद पीएम मोदी खूंटी हेलीपैड से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे: दिल्ली लौट जाएंगे।

स्वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 9 चौक चौराहों पर सांस्कृतिक दल मौजूद होगा जो पीएम का स्वागत करेगा। प्रधानमंत्री की इस यात्रा पर पुष्प वर्षा होगी। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ- साथ कई जगहों पर तासा पार्टी भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन में आज रात्रि विश्राम करेंगे और कल खूंटी उलिहातू पहुंचेंगे।

कौन कहां करेगा स्वागत

बिरसा चौक के प्रभारी विधायक नवीन जायसवाल हैं जिनके साथ हटिया,धुर्वा,जगन्नाथपुर,मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

अरगोड़ा चौक पर सांसद संजय सेठ जी के साथ पंडरा और अरगोड़ा मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर के साथ महिला मोर्चा की बहने स्वागत करेंगी।

हरमू चौक पर प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू जी के साथ हरमू मंडल और प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

सहजानंद चौक पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवम संदीप वर्मा के साथ चुटिया मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

किशोरगंज चौक पर विधायक सीपी सिंह जी के साथ किशोरगंज और पहाड़ी मंदिर के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

रातु रोड चौराहे पर सुखदेव नगर मंडल के कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ स्वागत करेंगे।

एल पी एन शाहदेव चौक पर विधायक समरी लाल के साथ गोंदा और कांके मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे ।

मछलीघर के पास रणधीर वर्मा तिराहा पर निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय के साथ अपर बाजार,लालपुर, कोकर, लोवर बाजार,और बरियातू मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने के बाद 14 नवंबर को हवाई अड्डा, हिनू चौक, बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक होते हुए राजभवन तक सामान्य यातायात पर रात के 08:00 बजसे 10:30 बजे तक पाबंदी लगायी गयी है। 15 नवंबर को कारकेड आने जाने के दौरान राजभवन से रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास चौक, कचहरी चौक से जेल मोड़ तक पुनः जेल मोड़ से एसएसपी आवास चौक, एलपीएन (हॉटलिप्स) चौक, न्यू मार्केट चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक होकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक सामान्य यातायात को कारकेड की सुरक्षा को लेकर सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक बंद करते हुए आवश्यकतानुसार कारकेड बढ़ने पर खोल दिये जाएंगे।