सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद साहू, समाज सेवी कैलाश भाई साहू और विनोद चंद के भोपाल आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्मायणी जन कल्याण समिति के संतोष राज साहू और कोषाध्यक्ष नीलम राज साहू ने सभी अतिथियों को तिलक लगाकर शॉल और मोती की माला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर अतिथियों ने सामाजिक विषयों पर विशेष चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने संतोष राज साहू को तेली पिछड़ा वैश्य महासभा में आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मध्यप्रदेश जय मीनेष कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लालाराम मीणा ने रविवार को म.प्र. में OBC की केंद्रीय सूची के अनुरूप मीना जाति के मामूली अविवादित संशोधन के लिए पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री कृष्णा गौर को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि भोपाल में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में दिए गए निर्देश अनुसार मीना समाज सेवा संगठन द्वारा अवगत करवाया है कि मध्य प्रदेश में मीना जाति के संबंध में जारी OBC सूची के क्रमांक 21 पर मीना (MINA), मीणा (MΕΕΝΑ), देशवाली, रावत आदि लिखा हुआ है।
मध्य प्रदेश में बोलचाल की भाषा में भी मीना को मैना बोला जाता है लेकिन यह दोनों एक ही जाति के शब्द हैं इसीलिए मीना जाति के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग का लाभ मिलने में कठिनाइयां हो रही है। मीना जाति वर्ष 2003 से पहले मध्य प्रदेश की सिरोंज सब-डिवीजन में अनुसूचित जनजाति में शामिल थी जिसे विलोपित कर दिया गया है जो अब सामान्य में मानी जा रही है इसे जनजाति में शामिल करने तक पिछड़ा वर्ग में माना जाना चाहिए। मध्यप्रदेश की OBC सूची के क्रमांक 21 पर मीना के साथ मैना (MAINA) शब्द भी शामिल कराए जाने का निवेदन किया गया है।