आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जम्मू के राजौरी जिले के कालाकोट के बाजी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है।जानकारी के मुताबिक, यहां दो आतंकियों के फंसे होने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर में कॉन्स्टेबल समेत 4 कर्मचारी बर्खास्त, देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक पुलिस कॉन्स्टेबल समेत 4 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें लैब इंचार्ज, मेडिसिन के एक असिस्टेंट प्रोफेसर और एक टीचर शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों के खिलाफ ये कार्रवाई संविधान की धारा 311 (2)(C) के तहत की गई है। पिछले 3 साल में, जम्मू-कश्मीर में देश-विरोधी और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए 50 से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।

लोकसभा प्रिविलेज कमेटी ने BJP सांसद रमेश बिधूड़ी को 7 दिसंबर को बुलाया, बसपा सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

  1. लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को अगले महीने तलब किया है। कमेटी ने 7 दिसंबर को सबूत देने के लिए दानिश अली को भी बुलाया है। बिधूड़ी को बसपा सांसद के पैनल के सामने पेश होने के बाद उसी दिन मौजूद होने के लिए कहा गया है।