आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कनलीबाग इलाके में सोमवार रात भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटना को लेकर अभी और जानकारी आना बाकी है।
तेलंगाना के मेडक में एयरफोर्स का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलट की मौत
तेलंगाना के मेडक जिले में एयरफोर्स का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैदराबाद-डिंडिगुल एयरफोर्स का था। प्लेन मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में क्रैश हुआ। दो पायलट की मौत हो गई।
पाकिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 आंकी गई
पाकिस्तान में रविवार रात करीब 11:52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 रही। एक हफ्ते के दौरान पाकिस्तान में भूकंप की ये दूसरी घटना है। इससे पहले 28 नवंबर को पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए थे।
तेलंगाना के नए DGP बने रवि गुप्ता, चुनाव आयोग ने इस पद से अंजनी कुमार को मतगणना के बीच सस्पेंड किया था
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के दिन रविवार को IPS रवि गुप्ता को नया DGP बनाया गया है। रवि गुप्ता वर्तमान में तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के डायरेक्टर हैं। तेलंगाना की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी ने बताया कि रवि गुप्ता को तत्काल प्रभाव से तेलंगाना के DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
चुनाव आयोग ने इस पद से IPS अंजनी कुमार को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के लिए मतगणना के बीच सस्पेंड कर दिया था। दरअसल, रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलने के बाद अंजनी कुमार कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से मिलने उनके घर पहुंच गए थे। तब रेवंत रेड्डी कहीं से चुनाव भी नहीं जीते थे।
दिल्ली में BJP संसदीय बोर्ड की बैठक जारी, मोदी, नड्डा और शाह मौजूद; पर्यवेक्षक तय किए जाएंगे
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक चल रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद हैं। इस बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक तय किए जाएंगे।