आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं कृष्णा गौर दो नवंबर को नगर निगम के वार्ड-74 में जनसंपर्क कर रही हैं। उन्होंने करारिया चौराहे से जुलूस शुरू किया।
इंटस, गायत्री नगर, जमाई मोहल्ला, लीलाकिशन माली के निवास, आसाराम की गली, मदन लाल माली के निवास से होती हुई हनुमान मंदिर पहुंचेगी। दोपहर में हनुमान मंदिर से जुलूस पुराना गांव सांई होम्स, खेजड़ा गांव, महोली, दामखेड़ा, कैलाश नगर फेज एक से पांच और सेमरा कला पहुंचेगी। यहां गौर जनता से संवाद करेंगी और समर्थन मांगेंगी।