आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इस्कॉन मंदिर भेल भोपाल द्वारा 17 दिसंबर को युवाओं के लिए यूथ फेस्टिवल ‘उपहार’ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास युवाओ को संबोधित करेंगे। अमोघ बताएंगे कैसे अपनी स्टूडेंट लाइफ में पढ़ाई करते हुए सफलता पा सकते हैं। कैसे आध्यात्मिक और प्रोफेशनल जिंदगी को मैनेज किया जा सकता है। सेमिनार का आयोजन इंद्रपुरी स्थित भेल के कल्चरल हॉल में रविवार को दोपहर 3.30 बजे होगा। इस्कॉन भेल के अध्यक्ष रसानंद दास ने बताया कि कार्यक्रम सभी के लिए फ्री है, लेकिन रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

अमोघ लीला 15 दिसंबर को भोपाल आएंगे। इस दौरान भेल बरखेड़ा स्थित यादव सभा के कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 16 दिसंबर सुबह आठ बजे और शाम साढ़े छह बजे से मोटिवेशनल सेमिनार सभी के लिए होगा।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ब्रह्मचारी बने

देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास इस्कॉन, द्वारका दिल्ली के वाइस प्रेसीडेंट व आईआईएम अहमदाबाद के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। अमोघ लीला प्रभु स्प्रीचअल लाइफ में आने से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम किया है। यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लोगों में से एक हैं। उन्होंने युवाओं को जागरूक करने के लिए इस्कॉन जॉइन किया और वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ब्रम्हचारी बन गए।