आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। निवेशक 23 नवंबर तक IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 4 दिसंबर को कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹30-₹32 तय किया है।

इसके अलावा कल चार IPO ओपन होंगे। इसमें टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया लिमिटेड, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल हैं। आइए सबसे पहले पांचों IPO का ग्रे मार्केट प्राइस और फिर इन कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

टाटा टेक्नोलॉजीज का ग्रे मार्केट प्राइस सबसे हाई

इस हफ्ते ओपन होने वाले सभी IPO में से टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) सबसे हाई चल रहा है। investorgain.com में आज ओपन हुए इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड का GMP 18.75% चल रहा है।

जबकि टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का GMP 70%, गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया लिमिटेड का GMP 36.09%, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का GMP 3.57% और फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड का GMP 19.74% चल रहा है।

  1. इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 21 नवंबर को ओपन होगा। रिटेल निवेशक 23 नवंबर तक IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 4 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

इस IPO के जरिए कंपनी ₹2,150.21 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹1,290.13 के 403,164,706 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर्स ₹860.08 के 268,776,471 शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?

कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹30-₹32 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 460 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹32 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,720 इन्वेस्ट करने होंगे।

रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 5980 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹191,360 खर्च करने होंगे।

  1. टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹3,042.51 करोड़ जुटाना चाहती है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, जिसके लिए कंपनी ₹3,042.51 करोड़ के 60,850,278 इक्विटी शेयर बेचेगी।

यह IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को ओपन होगा। रिटेल निवेशक 24 नवंबर तक IPO के लिए अप्लाय कर सकेंगे। 5 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 390 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹475 से ₹500 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 30 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹500 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹15,000 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 390 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹195,000 खर्च करने होंगे।

  1. गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया लिमिटेड

गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹500.69 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹302.00 करोड़ के 17,869,822 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ₹198.69 करोड़ के 11,756,910 शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे।

रिटेल निवेशकों के लिए यह IPO भी 22 नवंबर से 24 नवंबर तक ओपन होगा। 5 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 1144 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक

गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया लिमिटेड ने IPO का प्राइस बैंड ₹160 से ₹169 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 88 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹169 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,872 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1144 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹193,336 खर्च करने होंगे।

  1. फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,092.26 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹600.77 करोड़ के 42,912,087 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ₹492.26 करोड़ के 35,161,723 शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे।

इस IPO के लिए भी रिटेल निवेशक 22 नवंबर से 24 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। वहीं, 5 दिसंबर को कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।