नई दिल्‍ली । भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयर भले ही लिस्टिंग के बाद से 24 फीसदी गिर चुके हों, लेकिन इसमें पैसे लगाने वाले एंकर ‎निवेशकों का भरोसा अभी भी इस पर बरकरार है। एंकर ‎निवेशकों में शामिल दो म्‍यूचुअल फंडों ने तो एंकर इनवेस्‍टर्स के लिए लागू लॉक इन पीरियड खत्‍म होने के बाद एलआईसी में हिस्‍सेदार बढ़ाई है।

एंकर ‎निवेशकों को एलआईसी के शेयर आईपीओ में 949 रुपए की दर से मिले थे। बुधवार 13 जुलाई को एलआईसी के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली। यह शेयर 0.98 फीसदी चढ़कर 718.30 रुपए पर बंद हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार एंकर ‎निवेशकों में ज्यादातर म्यूचुअल फंड्स हैं। जहां दूसरे ‎निवेशक एलआईसी के शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं, वहीं एंकर ‎निवेशक इस शेयर को होल्‍ड किए हुए है।
ने एंकर ‎निवेशकों को 5.93 करोड़ शेयर इश्यू कर 5,627 करोड़ रुपए हासिल किए थे। आईपीओ से पहले 15 म्यूचुअल फंडों ने एलआईसी के शेयरों में निवेश किया था। 15 म्यूचुअल फंडों में से 7 फंडों ने एलआईसी के शेयर अपने पास बनाए रखे हैं। एलआईसी के एंकर ‎निवेशकों को इसके शेयरों में गिरावट से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

इसकी वजह यह है कि एंकर ‎निवेशकों को शेयर 949 रुपए की दर से अलॉट किए थे। वहीं पॉलिसीहोल्डर्स और रिटेल इनवेस्टर्स को एलआईसी ने आईपीओ में तय प्राइस पर डिस्काउंट दिया था। एलआईसी के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने वाले म्यूचुअल फंड्स में एसबीआई म्‍यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और यूटीआई म्यूचुअल फंड शामिल हैं।