सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा निर्देशित किया गया था। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यबोध एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रभावशाली वक्तव्यों के माध्यम से युवाओं की भूमिका, देशभक्ति तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रत्येक भाषण में राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्य के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने अपने संबोधन में कहा, युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवा अपने कर्तव्यों को समझकर राष्ट्रहित में कार्य करें तो देश की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। शिक्षा, नैतिकता और सेवा भाव ही सशक्त युवा की पहचान है। प्रतियोगिता में कु. चित्रा भोजवानी और कु. जुही गंगवानी विजयी रही।
#अंतरराष्ट्रीय_युवा_दिवस #युवा_शक्ति #भाषण_प्रतियोगिता #युवा_उत्सव #युवा_विचार