सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर में बाइक पर रखे बैग से 5 लाख के जेवर चुराने वाले दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों को मंगलवार शाम कोर्ट पेश किया गया था। चुराए गए जेवर को आरोपियों ने एक सोनी के पास रखा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों के पास से बाइक भी जब्त की गई है।
द्वारकापुरी टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि यश पुत्र प्रकाश चुगानी निवासी द्वारकापुरी और मोहित पुत्र मयूर पिता राजीव राठौर निवासी द्वारकापुरी नगर निगम झोन पर खड़ी बाइक से एक बैग लेकर भागे थे। बैग में 5 लाख रुपए के जेवर रखे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी लिंक फुटेज चैक किए। पुलिस ने मुखबिरों को एक्टिव कर इनकी जानकारी निकाली और दोनों को पकड़ लिया। मंगलवार के दिन इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी इस तरह की वारदात कई बार कर चुके हैं। इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।