सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इंदौर एयरपोर्ट आये। यहाँ से वे झाबुआ के लिये रवाना हुये। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी राज्य शासन की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय,पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना,राज्य अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा तथा मनोज पटेल, कृष्णमुरारी मोघे, गौरव रणदिवे, पुलिस कमिश्नर मकरन्द देउस्कर, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी स्वागत किया।