इंदौर और रतलाम मंडल की 48 ट्रेनें प्रभावित: अमृतसर, दिल्ली स्पेशल और मालवा एक्सप्रेस निरस्त
Editor: ITDC News Team
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन (हरियाणा) पर मेगा ब्लॉक के कारण इंदौर से चलने वाली 12 ट्रेनें और रतलाम मंडल की 36 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस ब्लॉक के चलते इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 13 सितंबर, इंदौर-दिल्ली स्पेशल 15 सितंबर तक और मालवा एक्सप्रेस 16 सितंबर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा, निजामुद्दीन एक्सप्रेस और देहरादून एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलेंगी।
रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि न्यू परिथला डीएफसीसी यार्ड की कनेक्टिविटी के लिए यह मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण 22 ट्रेनें निरस्त और 14 ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलेंगी। प्रभावित यात्रियों को रेलवे ने नए शेड्यूल की जानकारी दी है।
निरस्त ट्रेनों में महू-वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, इंदौर-नई दिल्ली स्पेशल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, निजामुद्दीन एक्सप्रेस और योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से संचालित होंगी।
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: -आने वाले त्योहारों और मौसम में परिवर्तन को देखते हुए अस्पतालों में पर्...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: -जिले में मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए नियमित रूप से...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: -प्रशासनिक टीम के दक्ष होने से संस्थान का कार्यप्रणाली ढांचा मजबूत होगा...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल में रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान...