जोहांसबर्ग । भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज अपनी गर्लफ्रेंड कत्थक डांसर लेरिशा मुनसाम्य के साथ शादी के बंधन में बंध गये हैं।  लेरिशा के साथ केशव की पहली मुलाकात 4 साल पहले हुई थी। इस पहले ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए थे।

केशव ने कहा कि लेरिशा को देखने के बाद वह हैरान को गये थे। तब उन्होंने अपने पिता को तब फोन लगाया और कहा कि मैं एक ऐसी लड़की से मिला हूं जो मेरे सपनों में आती थी। केशव ने कहा कि मैं जब लेरिशा के साथ पहली बार मिला तो पहले सप्ताह हम ज्यादा मिल नहीं सके थे।

केशव और लेरिशा के बीच लंबे समय तक डेटिंग हुई। इसी बीच केशव ने अपने मां के 50वें बर्थडे पर कत्थक डांसर लेरिशा से एक स्पेशल डांस इवेंट कोरियोग्राफ करने के लिए भी कहा था। मां के जन्मदिन पर दोनों ने कत्थक पर बेहतरीन डांस किया था। तभी से उनकी शादी की अटकलें लगायी जा रहीं थी जो सही साबित हुईं।