बिलासपुर । हाईकोर्ट ने नाबालिक दुष्कर्म पीडि़ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य शासन से पीडि़ता से संबंधित केस डायरी प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले कोरिया जिला के ग्राम पोड़ी अंतर्गत पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक पर नाबालिक के साथ शादी का खासा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था।
पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ थाने में पॉस्को एक्ट के तहत स्नढ्ढक्र भी दर्ज करवाई थी। लेकिन निचली अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए आरक्षक को सभी आरोपों से बरी कर दिया। जिसके बाद अब पीडि़ता ने हाईकोर्ट में आरक्षक के खिलाफ याचिका दायर की है। पीडि़ता की याचिका पर अब अगले महीने सुनवाई होगी।