आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : IIT-BHU में बुधवार देर रात एक छात्रा से छेड़छाड़ की गई। डेढ़ बजे अपने दोस्त के साथ जा रही लड़की को तीन युवकों ने रोका। गन प्वाइंट पर लड़की और लड़के को अलग किया। फिर लड़की के साथ गंदी हरकत करने लगे। जबरन किस करने के बाद कपड़े उतरवाए। उसका वीडियो बनाने लगे। अब इस घटना के विरोध में स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए। घटना बीएचयू कैंपस में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर एग्रीकल्चर फॉर्म के पास की है।
गुरुवार सुबह करीब 2500 छात्रों ने राजपूताना हॉस्टल के सामने प्रोटेस्ट किया। इसके बाद विरोध की हवा पूरे कैंपस में फैल गई। देखते ही देखते हजारों की संख्या में छात्र विरोध में शामिल हो गए। पूरा कैंपस बंद करा दिया गया। क्लास और लैब में रिसर्च का काम बंद कर दिया गया। पूरे कैंपस की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, इस मामले में लंका थाने में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
सबसे पहले IIT-BHU में प्रोटेस्ट की तस्वीरें देखिए…
अब पीड़ित छात्रा की जुबानी पूरी घटना…
छात्रा ने बताया, “मैं बुधवार रात 1:30 बजे अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली। कैंपस के गांधी स्मृति चौराहे के पास मुझे मेरा दोस्त मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बुलेट आई। उस पर 3 लड़के सवार थे। उन लोगों ने बाइक खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को रोक लिया।
इसके बाद गन प्वाइंट पर हमें अलग कर दिया। मेरा मुंह दबाकर मुझे एक कोने में ले गए। वहां पहले मुझे किस किया, उसके बाद गन प्वाइंट पर मेरे कपड़े उतारवाए। मेरा वीडियो बनाया और फोटो खींची। मैं जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी। करीब 10-15 मिनट तक मुझे अपने कब्जे में रखा और फिर छोड़ दिया।
मैं अपने हॉस्टल की ओर भागी तो पीछे से बाइक की आवाज आने लगी। डर के मारे एक प्रोफेसर के आवास में घुस गई। वहां पर 20 मिनट तक रूकी और प्रोफेसर को आवाज दी। प्रोफेसर ने मुझे गेट तक छोड़ा। उसके बाद पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के राहुल राठौर मुझे IIT-BHU पेट्रोलिंग गार्ड के पास लेकर पहुंचे। जहां से मैं अपने हॉस्टल तक सुरक्षित आ पाई। तीनों आरोपियों में से एक मोटा, दूसरा पतला और तीसरा मीडियम हाइट का था।”
CCTV फुटेज से भी हो सकता है खिलवाड़
IIT-BHU में ह्यूमेनिटिज के शोध छात्र दीपक राठौर ने कहा, “1 नवंबर की रात में अब तक का सबसे बड़ा हीनियस क्राइम हुआ है। लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया गया है। रात में छात्रा के साथ हद से ज्यादा गलत काम किया गया। IIT-BHU प्रशासन, प्रॉक्टोरियल बोर्ड और डायरेक्टर की ओर से अभी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। हो सकता है कि उस जगह की CCTV फुटेज से भी खिलवाड़ कर दिया जाए। आए दिन संस्थान की छात्राओं संग छेड़खानी की जा रही है। इस पर संस्थान के अधिकारी खामोश हैं। हम चाहते हैं कि कैंपस को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए।”
प्रोटेस्ट के बाद सर्कुलर जारी, रात 10 से सुबह 5 बजे के बाद कैंपस में नो एंट्री
स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट के बाद IIT-BHU के डायरेक्टर ऑफिस से सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों और छात्रों के लिए परिसर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संस्थान में सभी बैरिकेड्स अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे।
पोस्ट पर मौजूद गार्ड न वाहनों का परिचय जानकर अंदर आने की अनुमति दे सकता है। इसके अलावा जिनके पास BHU स्टीकर या IIT-BHU का स्टीकर या ID होगा, उन्हीं को कैंपस में प्रवेश मिलेगा। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।