सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 37 वाँ दीक्षांत समारोह 20 फरवरी 2024 को आयोजित किया जायेगा। इस दीक्षांत समारोह में उन विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी उन्होंने विश्वविद्यालय के दिसंबर 2022 एवं जून 2023 की सत्रांत परीक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, स्नातक एवं परास्नातक स्तर के कार्यक्रमों की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कार्यक्रम का मुख्य समारोह इग्नू मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा तथा साथ ही साथ क्षेत्रीय केन्द्र स्तर पर देश के 39 क्षेत्रीय केन्द्रों पर भी दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा। इग्नू नई दिल्ली के मुख्य समारोह में भारत की उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे तथा दीक्षांत समारोह में भाषण देंगे ।
डॉ बिनी टॉम्स, इग्नू क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र भोपाल से 1836 विद्यार्थियों को इस दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की जाएँगी जिसमे से 710 विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों,467 विभिन्न स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों, 387 डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा,272 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए प्रदान की जाएगी। क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के अंतर्गत 65% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है तथा 3 % विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीज़न विथ डिस्टिंक्शन के साथ अपने पाठ्यक्रम को पूर्ण किया है। क्षेत्रीय निदेशक ने ये भी बताया की भोपाल के दीक्षांत समारोह में प्रो सुरश कुमार जैन कुलपति बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे एवं विद्यार्थियों को आशीरवचन देंगे। इग्नू भोपाल का दीक्षांत समारोह अरेरा हिल्स स्थित क्षेत्रीय केंद्र परिसर पर आयोजित किया जायेगा।
डॉ अंशुमान उपाध्याय, उप निदेशक ने बताया कि सभी आहार्य अभ्यर्थियों को डिग्री ऑनलाइन अप्लाई करने हेतु उचित दिशा निर्देश प्रदान किये गए एवं दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने हेतु उनकी सहमति प्राप्त की जा रही है। इग्नू के नए पाठ्यक्रम एम ए ज्योतिष को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु 18 अभ्यर्थियों को पहली बार क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के अंतर्गत उपाधि प्रदान की जा रही हैं उपाधि धारक को इग्नू की वेबसाइट से उपाधि प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा और जो सभी विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से दीक्षांत समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे उन्हें उनकी उपाधि स्पीड पोस्ट द्वारा 15 दिनों के अन्दर भेज दी जाएगी ।