सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हैदराबाद में एक व्यक्ति की स्माइल डिजाइनिंग सर्जरी के दौरान मौत हो गई। दरअसल, वो शादी से पहले स्माइल डिजाइनिंग सर्जरी से अपनी मुस्कान बढ़ाना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स में एफएमएस इंटरनेशनल डेंटल क्लिनिक में ये घटना हुई है। मृतक की पहचान 28 साल के लक्ष्मी नारायण विंजाम के रूप में हुई है। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत एनेस्थीसिया के ओवरडोज से हुई है।

मृतक के पिता रामुलु विंजाम ने बताया कि सर्जरी के दौरान उनके बेटे के बेहोश होने के बाद क्लिनिक स्टाफ ने उन्हें फोन कर क्लिनिक आने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि हम उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार को नहीं थी सर्जरी की जानकारी

रामुलु विंजाम ने आगे बताया कि उनके बेटे ने सर्जरी के बारें मे किसी को नहीं बताया था। परिवार के शिकायत दर्ज कराने के बाद लापरवाही के आरोप में क्लिनिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना कि हम अस्पताल के रिकॉर्ड और सिक्योरिटी कैमरे के फुटेज की जांच कर रहे हैं।

क्या है स्माइल सर्जरी?’

स्माइल डिजाइन एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है। कई लोग ‘स्माइल सर्जरी’ कराते हैं, ताकि उनकी मुस्कान और खूबसूरत लग सके। इसी सर्जरी को दांतों की सफाई के लिए भी फॉलो किया जाता है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि समय के साथ-साथ दांत ढीले और पीले हो जाते हैं, ऐसे में इस सर्जरी के जरिए दांतों को चमकदार बनाया जाता है।

रिसेप्शन के अगले दिन दूल्हे की मौत, सोते वक्त सीने में उठा था दर्द, पत्नी मायके गई थी

मुंगेर में एक युवक की रिसेप्शन के अगले दिन मौत हो गई। युवक की शादी 13 फरवरी को धूमधाम से हुई थी और 16 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी थी। 17 फरवरी की देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के घासीटोला भूसा गली का है। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के भूसा गली निवासी दुर्गा प्रसाद के 30 वर्षीय इकलौते पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। दूल्हे की गोद में दुल्हन की मौत: ससुराल से 6KM पहले टूट गई सांसें; घर में स्वागत की तैयारी मातम में बदली

ससुराल में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर से महज 6 किमी दूर था। घर में परिवार और नाते-रिश्तेदारों के बीच हंसी-ठिठोली चल रही थी। सभी बेटा-बहू के इंतजार में थे। इस बीच एक मनहूस खबर ने हंसी की आवाज को रुदन में बदल दिया।