आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हैदराबाद के नामपल्ली के बाजारघाट में सोमवार को एक अपार्टमेंट में आग लग गई। आग अपार्टमेंट में नीचे स्थित एक गोदाम में लगी। धीरे-धीरे आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।

आग लगने की सूचना मिलते ही फॉयर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सीढ़ी की मदद से बच्चे और मां को रेस्क्यू किया।