मुंबई। पिछले 24 घंटों के दौरान क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में भारी ‎‎गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान क्रिप्टोकरेंसी का बाजार पूंजीकरण 2.2 फीसदी घटकर 2.34 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। इसकी वजह है बिटक्वाइन सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट आना।

कीमत में ‎गिरावट की वजह से बिटक्वाइन निवेशकों को तगड़ा नुकसान हो गया है। पिछ्ले 24 घंटों में बिटक्वाइन की कीमतें 2.4 फीसदी नीचे आकर 47,807.03 डालर पर ट्रेड कर रही थी। वहीं शुक्रवार को ईथे‎रियम की कीमतें 2.0 प्रतिशत घटकर 3,976.49 पर ट्रेड कर रही थी।

डॉगकॉइन की कीमतों में भी 3.7 प्रतिशत की गिरावट पिछले 24 घंटों के दौरान देखने को मिली है। शीबा इनु की ताजा कीमतों में शुक्रवार सुबह 3.5 फीसदी की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद यह 0.00003295 डालर पर ट्रेड कर रही थी। इसके अलावा पॉलीगॉन, पोलकाडॉट, लिटकोइन, चेनलिंक और कार्डानो की कीमतों में भी पिछले 24 घंटों के दौरान गिरावट देखने को मिली है।