आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नन्ने-मुन्ने बच्चे। मौका था होली एंजेल्स स्कूल में मंगलवार(28नवंबर) को आयोजित बाल दिवस और साइंस एग्जीबिशन का। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पॉकेटमनी से बचाकर मरीजों के लिए डोनेट किए 46हजार रुपए। इस मौके पर बाल मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने फूड स्टॉल लगाए साथ ही टीचर्स द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
बच्चों की सराहनीय पहल
कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के बच्चों ने कैंसर पीड़ितों के मदद के लिए अपनी पॉकेटमनी से बचाये हुए पैसों में से 46 हजार रुपयों की राशि एकत्रित करके हेपिनेस वेलफेयर सोसायटी भोपाल को दान दी। सोसायटी, विद्यालय के साथ नोडल एजेंसी के रूप में काम करता है, सबसे ज्यादा डोनेशन देने वाले छात्रों को इस मौके पर सम्मानित भी किया गया।
प्राचार्य जस्टिन के जोसेफ ने इस मौके पर अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा 12 कैंसर पीड़ितों को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
बच्चों ने दी मरीजों के लिए राशि
कक्षा 5वीं की वंशिका यादव 2574 रुपए दान देकर डोनेशन देने वालों की श्रेणी में शीर्ष पर रही, वहीं कक्षा 7वीं की मिश्बा हुल हक ने दिए 2052/-, कक्षा 5वीं की कुष्णुमा खान ने 1320/-, कक्षा तीसरी की अनम बी ने 910/- तथा कक्षा 9वीं के छात्र गौरवेंद्र सिंह ने 750/- दान कर विशेष पुरस्कार प्राप्त किए। टीआई मेहताब सिंह, मनोज गोयल, नवीन अग्रवाल, राहुल गोस्वामी ने छात्रों को पुरस्कृत किया।
बच्चों ने बनाए 200 से अधिक साइंस मॉडल
स्कूल में आयोजित साइंस एग्जीबिशन में कक्षा तीसरी से 10वीं तक के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। इस मौके पर छात्रों ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर प्यूरीफायर, ह्यूमन स्केलेटन, डीएनए, चंद्रयान मॉडल, वोल्केनो, ईवीएम मशीन, लुनार एक्लिप्स, पॉल्यूशन फ्री क्रैकर्स, डायलिसिस मशीन, वाटर साइकिल, वैक्यूम क्लीनर समेत 200 से अधिक मॉडल बनाए।
अतिथियों ने बच्चों के साइंस एग्जीबिशन, बाल मेला और डोनेशन की सराहना की और भविष्य में आगे भी इस प्रकार के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह राजावत एवं कौशल सिंह रावत ने किया।