मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराऊंडर जेसन होल्डर ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में अपनी कसी हुई गेंदबाजी से विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। इस दौरान दिनेश कार्तिक और फाफ डु प्लेसिस जैसे बल्लेबाज क्रीज पर थे जिनपर अंकुश लगाना बेहद कठिन होता है।
20वां ओवर फेंकने आए होल्डर ने केवल चार ही रन दिए। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस को पेवेलियन भेजा। होल्डर ने 25 रन देकर दो विकेट लिए। होल्डर ने कहा कि हमारे पास 20वें ओवर के लिए एक विशेष योजना थी जिससे विरोधियों पर दबाव बनाया जा सके। योजना थी। मैंने बड़ी सीमा की ओर गेंदबाजी की और यह फायदेमंद रहा। ।
वैसे भी यह पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल थी। इसी लिए पावरप्ले में यहां बल्लेबाजी आसान होती है। आप लाइन के माध्यम से हिट कर स्कोरबोर्ड आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं बीच के ओवरों में स्पिनरों को निशाना बनाया जा सकता है। आरसीबी के खिलाफ होल्डर का प्रदर्शन पहले से ही अच्छा रहा है। साल 2018 के बाद से ही आरसीबी के खिलाफ आंकड़े देखें जाएं तो उन्होंने केवल 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।