सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ‘हिमाचल में लोकसभा और विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली में मंथन होगा। दिल्ली में कल स्क्रीनिंग कमेटी और सेंटर इलेक्शन कमेटी (CEC) मीटिंग में प्रदेश की चार लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर टिकट को लेकर चर्चा हो सकती है।

स्क्रीनिंग कमेटी और CEC में प्रदेश इलेक्शन कमेटी (PEC) द्वारा शॉर्ट लिस्ट किए नामों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में दो रोज पहले हुई PEC में शिमला लोकसभा सीट के लिए चार नाम शॉर्टलिस्ट किए गए है। इनमें सीटिंग MLA विनोद सुल्तानपुरी, पूर्व विधायक सोहन लाल, जुब्बल-कोटखाई के सरस्वतीनगर वार्ड से जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा और कांग्रेस SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा का नाम शामिल है।

हमीरपुर को लेकर सस्पेंस

वहीं PEC मीटिंग में हमीरपुर सीट पर कोई सहमति नहीं बन पाई। यहां से पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक सत्तपाल रायजादा, लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस पटियाल का नाम पैनल में शामिल करने की सूचना है। इस सीट पर CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के नाम को लेकर भी चर्चा हुई है। कमलेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर फैसला CEC में हो सकता है।

कांगड़ा में आशा पर दांव खेल सकती है कांग्रेस

मंडी सीट से प्रतिभा सिंह का नाम लगभग फाइनल है। प्रतिभा के चुनाव लड़ने से मुकरने की सूरत में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर भी कांग्रेस दांव खेल सकती है। इसी तरह कांगड़ा से सीटिंग MLA आरएस बाली और पूर्व मंत्री आशा कुमारी का नाम पैनल में है। विधानसभा में MLA के अंक गणित को देखते हुए सीटिंग MLA पर कांग्रेस दांव खेलने से बचेगी। ऐसे में कांगड़ा से टिकट को आशा कुमारी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

प्रतिभा दिल्ली रवाना

CEC से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिमला से दिल्ली रवाना हो गई हैं, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू भी शाम तक महाराष्ट्र से वापस दिल्ली लौटेंगे। वह राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र गए है। प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस चारों लोकसभा सीटों के साथ उप चुनाव भी जीतेंगी। उन्होंने बताया कि हाईकमान के साथ चर्चा करके टिकट फाइनल करेंगे।