सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रांची के PMLA की विशेष अदालत में हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका खारिज कर दिया है। अब हेमंत सोरेन बजट सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। दरअसल, 23 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। जिसे लेकर पूर्व सीएम कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें बजट सत्र में शामिल होने दिया जाए।

कोर्ट में पूर्व CM हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बजट सत्र में मनी बिल पास होता है, इसलिए हेमंत सोरेन का रहना जरूरी है। इसके बावजूद कोर्ट ने बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है।

वहीं, लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। न्यायिक हिरासत बढ़ाने को लेकर भी ED कोर्ट में आज सुनवाई है। हेमंत फिलहाल अभी बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं। कोर्ट सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत बढ़ाने को लेकर अपना फैसला सुनाएगी।

बता दें कि 31 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल भेजे जाने तक ED उनसे 13 दिनों तक लगातार पूछताछ कर चुकी है। रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया था।

अब तक की रिमांड अवधि :

पहली बार 5 दिनों की मिली रिमांड

जिस दिन कोर्ट में उन्हें पेश किया गया था, उस दिन रिमांड को लेकर अदालत ने कोई फैसला नहीं सुनाया। अदालत में पेशी के बाद हेमंत सोरेन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। पेशी के दौरान ED ने 10 दिनों की रिमांड की मांग की।

1 फरवरी को उन्हें अदालत में पेश किया गया। रिमांड को लेकर अदालत ने 2 फरवरी को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने 2 फरवरी को अपना फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया। रिमांड की अवधि 3 फरवरी से शुरू हुई जो सात फरवरी तक चली।

दूसरी बार भी पांच दिनों की रिमांड

5 दिन की रिमांड की पहली अवधि खत्म होने के बाद उन्हें 7 फरवरी को ED की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। इस सुनवाई में ED की ओर से 7 दिनों की डिमांड की मांग की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद 5 दिनों की रिमांड की अनुमति दी। रिमांड मिलने के बाद ED की टीम हेमंत सोरेन को अपने साथ लेकर क्षेत्रीय कार्यालय रवाना हो गई। रिमांड की यह अवधि 12 फरवरी को समाप्त हुई।

तीसरी बार तीन दिन की रिमांड मिली

12 फरवरी को 5 दिनों की रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद हेमंत सोरेन को एक बार फिर ED की विशेष अदालत में लाया गया। इस दिन हुई सुनवाई के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि और तीन दिन के लिए बढ़ा दी। यह 15 फरवरी तक के लिए हुई। 15 फरवरी को हेमंत सोरेन की तीन दिन की विस्तारित रिमांड अवधि समाप्त हो गई।