हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अरुणाचल प्रदेश में LAC पर हुई चीन के सैनिकों के बीच झड़प पर ट्वीट किया है। गृह मंत्री ने चीन को नसीहत देने के साथ-साथ कांग्रेस पर भी तंज कसा है। मंत्री ने लिखा है कि चीनियों होश करो यह 1962 के कमजोर दिल वाला प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भारत नहीं है।शेर दिल प्रधानमंत्री का भारत है
गृह मंत्री ने ट्वीट में लिख कि यह 2022 के शेर दिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है। बता दें कि बीते शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई। इस घटना दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं। घटना तवांग सेक्टर के यंगस्टे में हुई थी। भारत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार ये घटना 9 दिसंबर 2022 की है। LAC पार करने की कोशिश करने वाले चीन के सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने पूरी ताकत से जवाब दिया।