आईपीएल के 15 वें सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेल रहे हर्षल पटेल आज छाये हुए हैं। 10.75 करोड़ रुपय में खरीदे गये हर्षल ने अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर अपने को सही साबित किया है। वहीं  पिछले सत्र में हर्षल को केवल 20 लाख रुपये मिले थे। हर्षल का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। एक समय ऐसा भी था, जब वो अमेरिका में एक  छोटी सी दुकान में काम कर किसी प्रकार गुजारा कर रहे थे। एक बार तो बीच आईपीएल से ही उन्हें वापस भेज दिया गया था पर हर बार वह बेहतर बनकर उभरे।

हर्षल ने कहा कि साल 2017 में जब वह आरसीबी के साथ थे। तब उन्हें एक दिन कोच डेनिएल विटोरी ने कहा कि वह अगले 4-5 मैच में वो नहीं खेलेंगे। जब भी टीम को उनकी जरूरत होगी, उन्हें बुला लिया जाएगा। उन्हें बीच लीग से घर भेज दिया गया था। उस सत्र में आरसीबी प्लेऑफ तक नहीं पहुंचीं थी। वह साल 2008 में अपने परिवार के साथ अमेरिका चले गये थे। वहां उन्होंने एक दुकान में नौकरी तक की।

हर्षल ने कहा, ‘मैंने दोबारा क्रिकेट खेलने का फैसला लिया और अमेरिका छोड़कर भारत लौट आया। मैं सुबह 7 बजे मोटेरा स्टेडियम जाता और अभ्यास करता।