पुणे । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्ऩई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाज हर्षल पटेल की अहम भूमिका रही हालांकिं इसके बाद भी वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर नहीं आये। इस मैच में जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंची है।
सीएसके के खिलाफ आरसीबी को मैच जिताने में हर्षल ने अहम भूमिका निभाई। उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड भी मिला। इस मैच में हर्षल के अंतिम ओवर में 17 रन बने थे।
मैच के बाद हर्षल ने कहा कि मैं इस मैच सहित टूर्नामेंट में यॉर्कर गेंदें नहीं फेंक पाया हूं पर उम्मीद है कि टूर्नामेंट के अंत में ऐसा करूंगा। साथ ही कहा, ‘ मैंने पहले ओवर में धीमी गेंदों को विकेट में डालने की कोशिश की पर वह बल्ले पर आसानी से आ रही थीं। इस दौरान मैं गेंदबाजी सुधारने की कोशिश कर रहा था। मुझे खुशी है कि मैंने दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ वापसी की।’