सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम से सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 16 राज्यों के प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इस विकास में अगर सबसे ज्यादा किसी को दिक्कत है तो वह कांग्रेस और उसके इंडिया गठबंधन को। उनकी नींद खराब हो गई है। देश कहां से कहा पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस और उनके दोस्तों का चश्मा नहीं बदला। उनके चश्मे का नंबर अभी भी वही है ऑल नेगेटिव।

उन्होंने कहा कि ये तो वो लोग हैं जो केवल चुनावी सरकार चलाते थे। इन्होंने 2006 में 1000 करोड़ किलोमीटर का एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की थी, लेकिन वह घोंसले में घुस गए, लेकिन इसको हमने 2018 में पूरा किया।

लोगों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई

पीएम ने कहा कि विकास के इस उत्सव के लिए आइए मेरे साथ अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट चालू कीजिए।

चारों तरफ जिन जिन के पास मोबाइल है, ये विकास का उत्सव है। विकास का संकल्प है। मेहनत करने का संकल्प है। मेरे साथ बोलिए भारत माता की जय

28 मिनट पहले

2047 तक देश विकसित होना चाहिए

कांग्रेस ने 60 दशक में जो गड्‌ढे खोदे थे वह तेजी से भरे जा रहे हैं। ये मोदी की गारंटी है। साथियों आप सभी को इस विकास के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। मेरा सपना है कि 2047 तक देश विकसित होना चाहिए। हमारा हरियाणा विकसित होना चाहिए। हिंदुस्तान का कोना कोना विकसित होना चाहिए।

29 मिनट पहले

हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने पर फोकस

आज हम देश में 9000 किलोमीटर हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। इसमें से 4000 किलोमीटर कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। आज 21 शहरों में मेट्रो की सुविधा है। इन कामों के पीछे लंबी प्लानिंग लगती है। ये काम विकास के विजन से होते हैं। ये काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है। अगले पांच वर्षों में विकास की ये गति और कई गुना तेज होगी।

31 मिनट पहले

कई प्रोजेक्ट 20 सालों से लटके हुए थे

ये तो वो लोग हैं जो केवल चुनावी सरकार चलाते थे। इन्होंने 2006 में 1000 करोड़ किलोमीटर का एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की थी, लेकिन वह घोंसलों में घुस गए। इसको हमने 2018 में पूरा किया। कई प्रोजेक्ट 20 सालों से लटके हुए थे, जिसको हमने पूरा किया। आज हमारी सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है उसे समय पर पूरा करने में उतनी ही मेहनत करती है। तब हम यह नहीं देखते हैं कि चुनाव है या नहीं।

32 मिनट पहले

पीएम ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन्हीं एक्सप्रेस वे के किनारे आज इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहे हैं। इसके अलावा अच्छी सड़कें होने से टू व्हीलर और फोर व्हीलर को अच्छी कनेक्टिविटी मिलती है। देश के इस विकास में अगर सबसे ज्यादा किसी को दिक्कत है तो वह कांग्रेस और उसके इंडिया गठबंधन को। उनकी नींद खराब हो गई है। उनको समझ में ही नहीं आ रहा है कि इतनी तेज से काम हो सकते हैं क्या। इसलिए वह लोग कह रहे हैं कि मोदी चुनाव के कारण लाखों रुपए के काम कर रहा है। देश कहां से कहा पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस और उनके दोस्तों का चश्मा नहीं बदला। उनके चश्मे का नंबर अभी भी वही है ऑल नेगेटिव।