सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हरियाणा के पानीपत में बुधवार दोपहर सेक्टर 29 स्थित आदर्श कपड़े की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हैं।

आसपास के लोगों के मुताबिक अंदर कई कर्मचारी फंसे हुए हैं। आग ज्यादा होने की वजह से कर्मचारी अभी अंदर नहीं जा सके। आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को आसपास नहीं जाने दिया जा रहा।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दे थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेट पहुंचीं। गाड़ियों के पहुंचने से पहले आग ने भयंकर रूप ले लिया था।

फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई

फैक्ट्री से सामान को बाहर निकालते कर्मचारी

फैक्ट्री में लगी आग के बारे में बताते भास्कर रिपोर्टर अमन वर्मा

इंडस्ट्री में लगी आग को बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

पानीपत में इंडस्ट्री से निकलता काला धुआं