सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / हरदा : पूरे प्रदेश में अब धीरे-धीरे चुनावी माहौल गर्मा रहा है। भाजपा और कांग्रेस की चुनावी तैयारी उम्मीदवारों के साथ मैदान में है। वही हरदा से भाजपा प्रत्याशी एवं किसान नेता कमल पटेल भी चुनावी रण में कूद पड़े हैं। हनुमान जी को ढोक देने के बाद हरदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर चारूवा से भगवान आशुतोष का आशीर्वाद लेकर ट्रैक्टर से क्षेत्र में जन आशीर्वाद लेने निकल पड़े हैं।

चुनाव में प्रचार के अपने-अपने तरीके होते हैं लेकिन कमल पटेल का ट्रैक्टर चुनाव प्रचार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सही भी है खेती किसानी मंत्री होने का गौरव तो प्राप्त है ही लेकिन ट्रैक्टर और कमल पटेल एक दूसरे का पर्याय है।