सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / हरदा: मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल अपने चरमोत्कर्ष पहुंचता जा रहा है। चुनावी माहौल की ग्राउंड रिपोर्ट समझने के लिए हम आपको ले चलते हैं। मध्यप्रदेश की एक ऐसी विधानसभा जो कमल के साथ कमल खिलाने के लिए अभी तक प्रसिद्ध है। सही भी बात है। भाजपा के कमल के चुनाव प्रचार को जानना तो हरदा अपने आप में चुनाव का पर्याय है।एक ओर भाजपा उम्मीदवार कमल पटेल हरदा के ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं तो वहीं अन्य राजनैतिक दल चुनाव प्रचार में लगभग नदारत नजर आ रहे हैं।

हमारे रात के रिपोर्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में जब गांव-गांव जा कर मौका मुयायना किया तो कांग्रेस पार्टी प्रचार में पिछड़ती नजर आ रही है। अव्वल देखने में यह मिला कि भाजपा के उम्मीदवार किसान नेता कमल पटेल के चुनाव प्रचार का जोर j चल रहा है। चुनाव आचार संहिता का वे विधिवत पालन कर रहे हैं तो जनता जनार्दन भी उनके स्वागत में पलक पावडे बिछाकर स्वागत कर रही है।
हरदा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवो में जब हमने सच्चाई को जाना तो कहीं बैंड बाजा चल रहा है तो कहीं छोटी-छोटी कन्याएं साथ ही बड़े बुजुर्ग किसान मजदूर देर समय तक उनका इंतजार करते हैं और उनसे मिलने की ललक रखते हैं।
बैंड बाजे की धुन पर गाना बजता है”सजा दो दरबार गुलशन सा हरदा में कमल पटेल आए” हैं। लोगों का उत्साह देखते ही बनता है।