इनोवेशन हब भोपाल में हैंड्स-ऑन साइंस वर्कशॉप सफल


सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल के इनोवेशन हब द्वारा विद्यार्थियों के लिए साइंस एक्सप्लोरेशन वर्कशॉप – हैंड्स-ऑन का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रयोगों एवं गतिविधियों के माध्यम से समझा।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच अवलोकन क्षमता नवाचार की भावना तथा व्यावहारिक विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित चार प्रमुख गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।

पोटैटो ऑस्मोसिस: हाउ वाटर ट्रैवल्स इन प्लांट्स गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने परासरण की प्रक्रिया को समझा तथा जाना कि पौधों की कोशिकाओं में जल का संचरण किस प्रकार होता है। डिस्कवर द वर्ल्ड अंडर द माइक्रोस्कोप सत्र में विद्यार्थियों को ऑप्टिकल कंपाउंड माइक्रोस्कोप के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें विभिन्न जैविक नमूनों के सूक्ष्म अध्ययन का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने स्वयं स्लाइड तैयार कर सूक्ष्म अवलोकन की तकनीकों का अभ्यास भी किया।

सर्फेस टेंशन एक्सप्लोरेशन गतिविधि में विद्यार्थियों ने द्रवों के पृष्ठ तनाव तथा उसके पीछे कार्यरत अंतराअणुक बलों को रोचक प्रयोगों के माध्यम से समझा। वहीं बिल्ड एन एनीमोमीटर: ट्रैकिंग विंड वेलोसिटी गतिविधि के अंतर्गत प्रतिभागियों ने स्वयं एक कार्यशील एनीमोमीटर का निर्माण किया तथा वायु की गति मापने के वैज्ञानिक सिद्धांतों को जाना।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यधिक जिज्ञासा एवं उत्साह का परिचय दिया। सभी गतिविधियाँ पूर्णतः सहभागितापूर्ण एवं प्रयोग आधारित थीं जिससे विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल पढ़ने के बजाय उसे स्वयं अनुभव करने और समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों में तार्किक चिंतन समस्या समाधान क्षमता तथा नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने कार्यशाला की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक रोचक एवं प्रेरणादायक बताया।

आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल का इनोवेशन हब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों एवं कार्यशालाओं का आयोजन करता रहता है।

इनोवेशन हब भोपाल में हैंड्स-ऑन साइंस वर्कशॉप सफल
इनोवेशन हब भोपाल में हैंड्स-ऑन साइंस वर्कशॉप सफल
इनोवेशन हब भोपाल में हैंड्स-ऑन साइंस वर्कशॉप सफल
इनोवेशन हब भोपाल में हैंड्स-ऑन साइंस वर्कशॉप सफल photo 3

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #सफल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #समझ #अवल