सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लखनऊ में आगामी 29 अक्टूबर 2023 (रविवार) को ज्ञानवापी मंदिर मॉडल एवं ज्ञानवापी परिसर से जुड़े प्रतीक चिन्हों की प्रदर्शनी के साथ अयोध्या, मथुरा, भोजशाला (म.प्र.) प्रकरण से जुड़े वादीगण, अधिवक्ता एवं आंदोलनकारियों की सहभागिता प्रस्तावित है। आयोजन में देश के अलग अलग क्षेत्रों से आए विद्वतजनों द्वारा बौदधिक समागम होगा जिसमे राष्ट्र की विभिन्न समस्याओं पर विचार चर्चा एवं विमर्श होगा।
महोदय, उक्त आयोजन के साथ काशी, मथुरा भोजशाला प्रकरण पर प्रमुखता से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता होनी है जिसके लिए अयोध्या काशी मथुरा व भोजशाला प्रकरण के वाद मित्र एवं मुख्य वादियों रंजना अग्निहोत्री (अधिवक्ता) एवं कुलदीप तिवारी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वाराणसी से आए ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े व्यक्ति भी सम्मिलित रहेंगे।
आपसे सविनय निवेदन है कि उक्त प्रेस कांफ्रेंस को कवर करने हेतु आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्रा लाइव मीडिया चैनल के सम्मानित पत्रकार को कैमरा पर्सन के साथ भेजने की कृपा करें।