पश्चिम मध्य रेलवे गुना में वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर टीआरओ सचिन आर. शर्मा के सानिध्य में रनिंग स्टाफ एवं उनके परिजनों के लिए फैमिली सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार गुना में द्वितीय एवं संपूर्ण मंडल में आठवाँ सफल सेमिनार रहा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय मुख्य लोको निरीक्षक विवेक डॉबी ने रनिंग स्टाफ की जिम्मेदारियों, उनके महत्त्व तथा उनके परिवारजनों की सहयोगी भूमिका को सरल एवं विस्तृत रूप से समझाया। उसी क्रम में मुख्य क्रू नियंत्रक डी.डी. टिकरया द्वारा गुना स्टाफ की कार्यप्रणाली और वर्किंग से संबंधित बिंदुओं को वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर टीआरओ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कर्तव्यनिष्ठ लोको पायलट को श्रद्धांजलि
हाल ही में विलासपुर जोन में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए लोको पायलट
विधादर की स्मृति में सीनियर डीईई ने दो मिनट का मौन रखवाया।
उन्होंने रनिंग स्टाफ के चुनौतीपूर्ण जीवन, दायित्वों और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को विस्तार से बताया।
उन्होंने परिवारजनों से आग्रह किया कि—
ड्यूटी पर जाते समय लोको पायलट को किसी प्रकार का मानसिक तनाव न दें
घर पर उन्हें पूर्ण विश्राम का वातावरण प्रदान करेंताकि वे अपनी ड्यूटी और सुरक्षा के प्रति पूर्ण ध्यान दे सक
स्टाफ समस्याओं पर विचार-विमर्श-
सेमिनार के दौरान रनिंग स्टाफ की विभिन्न समस्याओं को सीनियर डीईई द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
स्वास्थ्य एवं व्यवहारिक सुझाव
गुना रेलवे चिकित्सक गौरव प्रताप ने रनिंग स्टाफ को तनावमुक्त व सुरक्षित कार्य करने की सलाह दी।
उन्होंने मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने तथा पर्याप्त नींद लेने को आवश्यक बताया।
विशेष सम्मान एवं उपहार वितरण-
उपस्थित सभी परिवारजनों, महिलाओं एवं बच्चों को सीनियर डीईई द्वारा उपहार प्रदान किए गए। इस माह सेवानिवृत्त हो रहे मेल लोको पायलट कैलाश सिंह यादव को उत्कृष्ट रेल सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
अंत में, मुख्य क्रू नियंत्रक डी.डी. टिकरया द्वारा सभी रनिंग स्टाफ एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त किया गया।
गुना स्टाफ ने सीनियर डीईई के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की कि उन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर स्टाफ की समस्याएँ सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
#गुना #रनिंगस्टाफ #रेलवेसеминар #फैमिलीसेमिनार #रेलवेअपडेट्स #कर्मचारीकल्याण #भारतरैलवे