मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजराज टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद पर पांच विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही शीर्ष पर पहुंच गयी है। गुजरात की ओर से राशिद खान ने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इसी के साथ ही गुजरात ने अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष स्थान बनाये रखा है। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने आठ में से सात मैच जीतकर 14 अंक के साथ शीर्ष स्थान बनाया है। वहीं इस मैच में हार के साथ ही सनराइजर्स का लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया। सनराइजर्स इसी के साथ ही आठ मैचों में 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है।