सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लोकसभा की 543 सीटों की काउंटिंग जारी है। अब तक 7 सीटों का रिजल्ट जारी हो चुका है। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं। 2021 में टेनी के बेटे ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अपनी कार चढ़ा दी थी। इसमें 8 लोगों की मौत हुई थी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव जीत गए। वहीं कैसरगंज सीट से करणभूषण सिंह ने भी बाजी मारी। करणभूषण पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं। बृजभूषण पर पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिला।

उधर, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और चित्रदुर्ग से जीएम करजोल विजयी घोषित हुए हैं। सूरत सीट भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। राजस्थान में जयपुर सीट भाजपा की मंजू शर्मा जीत चुकी हैं।

इसके अलावा, पंजाब की 3 सीट कांग्रेस के खाते में गई है। राज्य के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से और फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह चुनाव जीत गए हैं। अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला जीते।

वहीं खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल निर्दलीय चुनाव जीत गए। पटियाला से कांग्रेस के धर्मवीर गांधी जीते हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी BJP उम्मीदवार परनीत कौर और AAP सरकार के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को हराया है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट का खाता खुल गया है। दक्षिण-मध्य मुंबई से अनिल देसाई चुनाव जीत गए हैं। देसाई ने शिवसेना शिंदे गुट के निवर्तमान सांसद राहुल सेवाले को हराया। मेघालय से कांग्रेस के सालेंग ए संगमा जीत गए हैं। वे तुरा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के एच.डी. कुमारस्वामी मांड्या सीट से 2.84 लाख वोट से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वेंकटरमण गौड़ा को हराया है।

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।