आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गृह मंत्रालय के 14C डिविजन ने 100 से भी ज्यादा ऐसी वेबसाइट्स को ब्लॉक किया है, जो ऑर्गनाइज्ड इन्वेस्टमेंट और टास्क आधारित पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड कर रही थीं। ANI की रिपोर्ट में मुताबिक, इन वेबसाइट्स की पहचान पिछले हफ्ते की गई थी, जिसके बाद 14C डिविजन ने नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिसिस यूनिट के जरिए इन पर कार्रवाई की है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बस पलटी; 1 की मौत, 22 घायल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार सुबह एक बस पलट गई। हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। घायलों में 14 स्टूडेंट शामिल हैं। हादसा राजौरी-जम्मू नेशनल हाईवे पर ठंडीकासी गांव के राधा स्वामी आश्रम के पास हुआ। बस राजौरी से मंजाकोटे जा रही थी। पलटने से पहले बस ने दो कारों को टक्कर मार दी। घायलों को राजौरी के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
होंडुरास में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 12 की मौत; 60 लोग सवार थे, दर्जनों घायल
सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में मंगलवार को एक बस पुल से टकराकर नदी में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हैं। विदेशी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, बस में लगभग 60 लोग सवार थे। यह हादसा होंडुरास की राजधानी तेगूसिगाल्पा से लगभग 41 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि 10 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। दो लोगों ने तेगूसिगाल्पा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया है। होंडुरास की राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो ने घटना को लेकर देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
अहमदाबाद से दुबई जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी, कराची में की गई लैंडिंग
अहमदाबाद से दुबई जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची डायवर्ट करना पड़ा। स्पाइसजेट ने बताया कि स्पाइसजेट बोइंग 737 फ्लाइट एसजी-15 में एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण एयरक्राफ्ट की कराची लैंड कराया गया।
इससे पहले 23 नवंबर को हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ने पर पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। हालांकि, अस्पताल में पैसेंजर को मृत घोषित कर दिया गया था।
कश्मीर के जोजिला दर्रे पर एक वाहन खाई में गिरा; केरल के 4 टूरिस्ट की मौत, 2 घायल
कश्मीर के जोजिला दर्रे पर मंगलवार को एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में केरल के 4 टूरिस्ट की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।