आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अब शुरु होगा चुनाव प्रचार का दौर। कृष्णा गौर शुक्रवार को श्री खेड़ापति हनुमान के दर्शन के साथ अपना चुनाव प्रचार प्रारंभ करेंगी। वे नगर निगम के वार्ड-64 में भ्रमण करेंगी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेड़ापति के दर्शन के बाद गौर हताईखेड़ा पठार, मानक विहार, न्यू अशोक विहार, प्रेस कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, सरकारी स्कूल के पीछे शिव मंदिर, सेंटपॉल स्कूल आनंद नगर, हनुमान मंदिर राजीव गांधी कॉलोनी, भेल नगर, प्रकाश नगर, आजाद नगर, लेकसिटी स्कूल और जनकपुरी पहुंचेंगी। इस दौरान वे जनता से मिलेंगी और उनसे मतदान करने की अपील करेंगी।
जनकपुरी में भोजन और विश्राम के बाद शाम चार बजे फिर जनसंपर्क प्रारंभ होगा। वे राजसम्राट मंदिर, अभिनव होम्स, कम्फर्ट हैरिटेज, कम्फर्ट पार्क, कल्पना नगर, आलम नगर, शनि मंदिर मोड़, रानी पद्मावमी पार्क, मिल्खा सिंह पार्क, सोनागिरी ए सेक्टर, माता मंदिर सोनागिरी, हरा-भरा पार्क और इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर पर जनसंपर्क का समापन होगा।