बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। सोना जहां मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले सस्ते रेट पर खुला तो चांदी के रेट औंधेमुंह गिरे हैं। बुधवार को 24 कैरेट सोना 50296 रुपये पर खुला, जो मंगलवार के बंद भाव से 380 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। वहीं, चांदी 1215 रुपये टूटकर 56055 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 5958 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 19953 रुपये सस्ती है।

इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 50095 रुपये पर है। वहीं,  22 कैरेट 46071, जबकि 18 कैरेट 37722 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29423 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।

सोना-चांदी जिस रेट पर खुलते हैं, उससे कहीं अधिक दाम आपको देना पड़ता है। मसलन इसमें जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज तो जुड़ता ही है, साथ में ज्वेलर का मुनाफा भी ऐड होता है। ऐसे में आज आइए आपको बताते हैं कि जीएसटी औल ज्वेलर का एक अनुमानित मुनाफा जोड़ने के बाद आपको IBJA द्वारा  जारी रेट से कितना अधिक चुकाना पड़ता है…

आज 24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी यानी 1508 रुपये जोड़ने के बाद इसका रेट 51804 रुपये हो जा रहा है। वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 56985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 57736 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 63510 रुपये में देगा।

23 कैरेट गोल्ड पर भी 3 फीसद GST और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 56757 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से।  जबकि,  22 कैरेट सोने का भाव तीन फीसद GST के साथ यह 47453 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 52198 रुपये का पड़ेगा।

18 कैरेट गोल्ड की कीमत 3 फीसद GST के साथ 38853 रुपये प्रति 10 ग्राम होगी। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 42739 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव  GST के साथ यह 30305 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33336 रुपये का पड़ेगा।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।