आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। CM योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा- गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। पिछले 40 सालों से उनका जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।बैजनाथ अग्रवाल ने शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे गोरखपुर के हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 22 नाम शामिल

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया है। पार्टी ने बीकानेर-पश्चिम की सीट से मनीष शर्मा, सीकर से झबर सिंह और सवाई मधोपुर से मुकेश भूप्रेमी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जोधपुर से रोहित जोशी और रामगढ़ से विश्वेंदर सिंह आप की ओर से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने 23 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

मणिपुर पुलिस ने जबरन वसूली कर रहे प्रतिबंधित संगठन के 5 लोगों को पकड़ा, हथियार भी बरामद किए

मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को जबरन वसूली कर रहे केसीपी (मिलिट्री टास्क फोर्स) संगठन के पांच सक्रिय सदस्यों को पकड़ा है। अधिकारियों ने उनके पास से कई चीजें भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, बिष्णुपुर, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्वी जिलों के बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें इन्हें पकड़ा गया।

पुलिस ने इनके पास से गोला-बारूद, पांच मोबाइल फोन, 1 पिस्तौल, वॉर ड्रेस, जंगल बूट, बुलेट प्रूफ जैकेट और 2090 रुपए भी जब्त किए हैं। इनके पास बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक कार भी बरामद की गई है। इससे पहले 25 अक्टूबर को मणिपुर में काकचिंग पुलिस ने वांगू लाइफाम इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने से धमकी, ईमेल आया- 20 करोड़ नहीं दिए तो मार देंगे

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने से धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने उन्हें एक ईमेल भेजकर 20 करोड़ रुपए की मांग की है और धमकी दी है कि देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा देगा। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी को ये धमकी गुरुवार (27 अक्टूबर) शाम को मिली।

ईमेल में लिखा था की “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india”। इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका के ल्यूइस्टन में 18 लोगों को मारने वाले रॉबर्ट की लाश मिली, सुसाइड नोट भी मिला

अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बुधवार 25 अक्टूबर की रात मास शूटिंग में 18 लोगों की हत्या करने वाले रॉबर्ट कार्ड की लाश उसके घर में मिली। पब्लिक सेफ्टी कमिश्नर माइकल जे ने बताया कि मेन स्टेट पुलिस ने रॉबर्ट को ट्रेस किया, जिसके बाद वे उसके घर तक पहुंचे। रॉबर्ट की लाश के पास एक सुसाइड नोट भी मिला, जो उसने अपने बेटे के नाम लिखा था।

पुलिस के मुताबिक रॉबर्ट की मौत उसकी अपनी ही बंदूक से चली गोली से हुई, लेकिन सुसाइड नोट में इसका कोई जिक्र नहीं है। रॉबर्ट 3 जगह गोलीबारी करने के बाद फरार हो गया था।