आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नवाज मोदी ने अपने पति रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उन्हें एक बार तिरुपति मंदिर तक भूखे-प्यासे पैदल जाने को मजबूर किया। उन्हें हाई शुगर और बीपी था, वे दो-तीन बार बेहोश भी हुईं, लेकिन गौतम को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। पति-पत्नी के बीच अलगाव के बीच नवाज ने यह आरोप लगाए हैं।

वहीं दूसरी ओर, गौतम सिंघानिया अपने स्टाफ और बोर्ड को ईमेल कर कहा है कि उनके व्यक्तिगत जीवन के विवादों का असर उनके कारोबार पर नहीं पड़ेगा। हालांकि 13 नवंबर को जब उन्होंने पत्नी नवाज मोदी से अलग होने की जानकारी दी थी, तबसे अब तक 9 कारोबारी दिनों में रेमंड के शेयर करीब 15% गिर गए हैं। इससे शेयर होल्डर्स को 1700 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग सहित अन्य बिजनेस हैं।

मारपीट करने का भी लगाया था आरोप

इससे पहले इस महीने एक इंटरव्यू के दौरान नवाज मोदी ने अपने गौतम सिंघानिया पर उन्हें और उनकी बेटी निहारिका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मारपीट के बाद गौतम पुलिस को नहीं आने देना चाहते थे। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनके बेटे अनंत की मदद से वो पुलिस को बुला सकीं।

अलग होने के लिए संपत्ति में 75% हिस्सा चाहती हैं नवाज मोदी

गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया 32 साल बाद अलग हो गए हैं। गौतम ने 13 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और X पर इसकी जानकारी दी। गौतम सिंघानिया के अलग होने के ऐलान के बाद नवाज मोदी ने अलग होने के लिए शर्त रखी है।

उन्होंने 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति में 75% हिस्सेदारी मांगी है। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में कुछ दिन पहले जानकारी दी थी। हालांकि, अभी तक कोई भी फाइनल निर्णय नहीं हुआ है।

सिंघानिया के क्लॉथ, रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस

गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की दमदार मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है।

गौतम बचपन से ही कारों के लिए क्रेजी रहे हैं। इसी बात को समझते हुए उनके पिता ने उनके 18वें जन्मदिन पर उन्हें Premier Padmini 1100 कार गिफ्ट की थी।

गौतम सिंघानिया के पास टेस्ला मॉडल एक्स, लेम्बोर्गिनी, लोटस एलिस कन्वर्टिबल, निसान स्काईलाइन जीटीआर, फेरारी 458 इटालिया और ऑडी Q7 सहित कई कारें हैं।

1999 में गौतम सिंघानिया ने नवाज से शादी की थी। इससे पहले 8 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। नवाज के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे।

2005 में गौतम सिंघानिया ने मुंबई के बांद्रा में ‘पॉइजन’ नाम से एक नाइट क्लब खोला था। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सिंघानिया फैमिली की खास दोस्त हैं।

महाराष्ट्र के अलीबाग में गौतम का एक फार्म हाउस भी है, जहां वे हर साल अपने दोस्तों और फैमिली के लिए न्यू ईयर पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं।

गौतम सिंघानिया ने बोर्ड को बिजनेस स्टेबिलिटी का भरोसा दिलाया, 9 कारोबारी दिन में 13% गिरा शेयर

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने अपने स्टॉफ और बोर्ड को बिजनेस स्टेबिलिटी का भरोसा दिलाया है। 13 नबंवर को उन्होंने अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से बिजनेस स्टेबिलिटी को लेकर अनिश्चिता जताई जा रही थी।

अब गौतम सिंघानिया ने बोर्ड और एम्प्लॉइज को मेल भेजकर कहा, ‘मीडिया मेरे निजी जीवन से संबंधित मामले की न्यूज से भरा हुआ है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मेरे लिए परिवार की गरिमा बनाए रखना सर्वोपरि है। मैं अपने सभी शेयर होल्डर्स के लिए वैल्यू बढ़ाने के साथ एम्प्लॉइज, कस्टमर्स और स्टेक होल्डर्स के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।