सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गणेश विसर्जन के दौरान कई हादसे, मध्य प्रदेश और हरियाणा में डूबे युवक

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मध्य प्रदेश और हरियाणा में कई हादसे सामने आए हैं। अलग-अलग घटनाओं में कुछ लोगों की डूबने से मौत हुई है, जबकि कई लोग अभी लापता हैं। प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर क्षेत्र में तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान तीन युवक डूब गए। पुलिस के अनुसार पवन उर्फ कन्हैया राठौर, राहुल प्रजापत और निहाल भांभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं सीहोर में 16 वर्षीय अतुल अहिरवार के भी गहरे पानी में डूबने की जानकारी सामने आई है।

भिंड के कनावर गांव के पास सिंध नदी में विसर्जन के दौरान तीन किशोर लापता हो गए। तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में परेशानी आ रही है। खंडवा में भी पानी से भरी खदान में विसर्जन के दौरान पांच युवक डूबने लगे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया, जबकि दो नाबालिग भाइयों की तलाश जारी है।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में रोहद गांव के पास एनसीआर नहर में भी तीन युवक डूब गए। पुलिस के अनुसार अजय पानी में उतरा था और उसके डूबने पर शिवकांत तथा नीतेश उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। अजय का शव बरामद कर लिया गया, जबकि अन्य दो की तलाश जारी थी।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अलग #घटन #जबक