आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: नई दिल्ली में आज से G20 समिट शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में जब उद्घाटन भाषण दिया, तो इस दौरान जो तस्वीर समाने आई उसने सबका ध्यान खींचा। पीएम मोदी के आगे देश का नाम India नहीं Bharat लिखा था।

ये पहली मौका है जब किसी इंटरनेशनल इवेंट में प्रधानमंत्री की सीट के सामने देश का नाम INDIA नहीं लिखा गया है। इससे देश का नाम इंडिया की जगह भारत ही कर देने के कयासों को और बल मिल गया है।

इस विवाद की शुरुआत 5 सितंबर को हुई थी जब राष्ट्रपति भवन की तरफ से आयोजित किए गए डिनर के इनविटेशन कार्ड पर President Of India की जगह President Of Bharat लिखा गया था।

सिलसिलेवार पढ़िए भारत बनाम इंडिया का विवाद कैसे शुरू हुआ…

5 सितंबर: G20 डिनर इनविटेशन कार्ड पर President Of Bharat लिखा

इस बैठक के डिनर में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से एक इन्विटेशन कार्ड भेजा गया है। इन्विटेशन कार्ड पर President Of India की जगह President Of Bharat लिखा गया था। इस पर रिएक्शन देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हम अगली बैठक में अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A से बदलकर ‘भारत’ करने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने कहा कि संविधान में अनुच्छेद 1 के मुताबिक, INDIA जिसे भारत कहते हैं वह राज्यों का एक संघ होगा, लेकिन अब इस राज्यों के संघ पर भी हमला हो रहा है।

6 सितंबर: मोदी के इंडोनेशिया दौरे के कार्ड पर भी भारत लिखा

इसके अगले ही दिन पीएम मोदी का इंडोनिशिया दौरे की घोषणा के लेटर पर भी इंडिया की जगह भारत नाम दिखाई दिया। मोदी बुधवार को 20वें आसियान-इंडिया सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया सम्मेलन (EAS) में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया गए थे। PM के इस दौरे के कार्यक्रम से जुड़ा एक कार्ड BJP प्रवक्ता संबित पात्रा पर शेयर किया। जिसमें ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिखा नजर आ रहा है।