ढाका । बांग्लादेश के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन का निधन हो गया है , वह 40 साल के थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हुसैन के निधन की जानकारी ट्विटर पर साझा की है। हुसैन के परिवार में पत्नी के अलावा एक बच्चा है।
बीसीबी ने ट्वीट किया, ‘बीसीबी राष्ट्रीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त करता है।’ उन्होंने लिखा, ‘बाएं हाथ के इस स्पिनर ने दो दशक के अपने करियर के दौरान सभी प्रारूपों में 550 से अधिक विकेट हासिल किए। बीसीबी उसके परिवार के प्रति सहानुभूति और शोक व्यक्त करती है।’
एक रिपोर्ट के अनुसार हुसैन मस्तिष्क के कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें मार्च 2019 में ही इस बीमारी का पता चला था। इलाज के बाद वह काफी हद तक ठीक को गये थे पर नवंबर 2020 में उनको एक नया ट्यूमर दोबारा उभर आया। हुसैन इसी कारण दो सप्ताह से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे पर हाल में कीमोथेरेपी के बाद घर लौट आए थे। इस स्पिनर ने बांग्लादेश की ओर से 2008 और 2016 के बीच पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले खेलते हुए चार विकेट हासिल लिए थे। वह बांग्लादेश में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 3000 रन और 300 विकेट लेने वाले सात क्रिकेटरों में शामिल हैं।