सिडनी । घरेलू हिंसा के आरोपों का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज माइकल स्लेटर को मानसिक स्वास्थ्य कारणों के आधार पर बरी कर दिया गया है। सिडनी की एक स्थानीय अदालत ने स्लेटर को बरी करते हुए उन्हें एक साल तक इलाज कराने के निर्देश भी दिए हैं।

52 वर्षीय स्लेटर 1993 से 2001 तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे थे। मजिस्ट्रेट रॉस हडसन ने स्लेटर को डॉक्टर की देखरेख में 12 महीने तक इलाज करवाने के निर्देश भी दिए। न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीवी कमेंटेटर बने स्लेटर पर पिछले साल अक्टूबर में अपनी पूर्व साथी का पीछा करने और उसे डराने-धमकाने के भी आरोप लगे थे।

वहीं स्लेटर ने बाद में अपनी पूर्व साथी को फोन करके और संदेश भेजकर आदेश का उल्लंघन किया था। इसके बाद दिसंबर में उन्हें जमानत दी गई जिसकी एक शर्त मानसिक सेहत की जांच करवाना भी था।

स्लेटर बुधवार को वेवरली की स्थानीय अदालत में भी पेश नहीं हुए। स्लेटर ने अपने करियर में 74 टेस्ट और 42 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। उन्होंने टेस्ट में 14 शतक और 21 अर्धशतकों की बदौलत 5312 रन बनाए हैं।