रोम । इटली की फुटबॉल टीम के कप्तान जार्जियो चिएलिनी ने कहा है कि एक जून को लंदन में अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले ‘फाइनलिसिमा’ मैच के बाद वह खेल को अलविदा कह देंगे। ‘फाइनलिसिमा’ उस मैच को कहा जाता है जो कॉनमबोल (दक्षिण अमेरिकी चैम्पियनशिप) और  यूईएफए (यूरोपीय चैंपियनशिप) के पिछले साल के विजेताओं के बीच खेला जाता है।

जार्जियो ने इसके साथ ही कहा कि कहा कि अगर मैं लय में रहा तो वेम्बली में यूरोपीय चैम्पियनशिप खिताब के लिए खेलूंगा पर राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लूंगा।’’

इससे पहले जार्जियो का इरादा विश्व कप तक टीम के साथ बने रहना था पर कतर में होने वाली फीफा की प्रतियोगिता के लिए टीम क्वालीफाई नहीं कर पायी। इस फुटबॉलर ने इटली की ओर से 116 मैच खेले है और अपने देश के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वालो की सूची में वह छठे स्थान पर हैं।